
बिजनौर। खराब मौसम और अत्यधिक बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।









