खैरागढ़ विधानसभा-92 से शकुन शर्मा प्रत्याशी घोषित, 2027 चुनाव | श्री जी न्यूज

 

 

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने की प्रत्याशी की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश दत्त भट्ट एवं पंडित के.के. शर्मा ने लिया निर्णय

संवाददाता :- नितिन कुमार

खैरागढ़। आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नारायणवादी विकास पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-92 से शकुन शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश दत्त भट्ट तथा राष्ट्रीय सलाहकार मंडल के मुखिया एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पंडित के.के. शर्मा द्वारा की गई।

 

शकुन शर्मा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की चुनावी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी किस रणनीति के साथ जनता के बीच उतरेगी और क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ को किस प्रकार मजबूत करेगी, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी।

राष्ट्रीय नारायणवादी विकास पार्टी के इस निर्णय को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें