कोटद्वार के अराइज कम्प्यूटर्स ने रचा इतिहास, भारत के Top 100 Institutes में मिली जगह

 

संवाददाता – नितिन कुमार  | कोटद्वार / मुंबई | 27-09-2026

कोटद्वार। कोटद्वार के अराइज कम्प्यूटर्स (Arise Computers) ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के Top 100 Institutes में अपनी जगह बनाई है। मुंबई में 27 सितंबर को आयोजित ‘India’s Best 100 Institute Award Show 2026’ में संस्थान को ‘Top 100 Computer Institute Award’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक आशीष गौनियाल को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया।

 

 

 

मुंबई में आयोजित समारोह में मिला राष्ट्रीय सम्मान

 

DITRP द्वारा मुंबई में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देश के 16 राज्यों से विभिन्न शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अराइज कम्प्यूटर्स के संचालक आशीष गौनियाल ने उत्तराखंड के कोटद्वार का प्रतिनिधित्व किया और संस्थान की उपलब्धि को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

समारोह के दौरान प्रसिद्ध बिजनेस कोच सोनू शर्मा एवं DITRP के डायरेक्टर द्वारा आशीष गौनियाल को ‘Top 100 Computer Institute Award’ प्रदान किया गया। इस अवसर पर अमजद साठे और शशिश कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

 

कोटद्वार में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में कर रहा है कार्य

 

अराइज कम्प्यूटर्स लंबे समय से कोटद्वार में विद्यार्थियों और युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल, तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है।

संस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर Top 100 Institutes में शामिल होना कोटद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल स्किल डेवलपमेंट के बढ़ते महत्व को भी दर्शाती है।

 

आशीष गौनियाल ने विद्यार्थियों और टीम का जताया आभार

 

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद आशीष गौनियाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान अराइज कम्प्यूटर्स की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों, निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान से जुड़े सभी लोगों को दिया।

 

युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना रहेगा लक्ष्य

 

आशीष गौनियाल ने कहा कि अराइज कम्प्यूटर्स भविष्य में भी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और डिजिटल कौशल से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को आधुनिक तकनीक में दक्ष बनाना है, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें।

मुंबई में प्राप्त इस राष्ट्रीय सम्मान से अराइज कम्प्यूटर्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कोटद्वार के एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान की यह उपलब्धि क्षेत्र में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान प्रदान करती है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें