कोटद्वार के मालवीय उद्यान में गूंजेगी छात्रों की आवाज

 

 

 

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का मालवीय उद्यान में लाइव प्रसारण

संवाददाता – नितिन कुमार

 

कोटद्वार। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कोटद्वार में भी युवाओं और छात्रों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर संवाद किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में कोटद्वार के मालवीय उद्यान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। यहां बड़ी स्क्रीन के माध्यम से राहुल गांधी के कार्यक्रम को लाइव देखा जा सकेगा।

 

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से युवाओं एवं छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। मालवीय उद्यान में होने वाले लाइव प्रसारण के दौरान छात्र शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे विषयों पर होने वाली चर्चा से जुड़ सकेंगे।

 

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की श्रृंखला में राहुल गांधी विभिन्न शहरों में छात्रों और युवाओं के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं। इससे पहले यह कार्यक्रम कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी आयोजित किया जा चुका है।

 

युवाओं के मुद्दों पर रहेगी नजर

 

कोटद्वार में लाइव प्रसारण के दौरान युवाओं की नजर विशेष रूप से उन मुद्दों पर रहेगी, जो उनके भविष्य और शिक्षा-रोजगार से जुड़े हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसर प्रमुख विषयों में शामिल हैं।

 

मालवीय उद्यान में होने वाला यह लाइव प्रसारण स्थानीय छात्रों और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे छात्र संवाद से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें