सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी के साथ बांटी पोषण किट

 

पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को विभागीय योजनाओं से जोड़ा गया

 

 

 

संवाददाता – नितिन कुमार

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप जनपद पौड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों एवं अन्य लाभार्थियों को बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कल्जीखाल के आंगनबाड़ी केंद्र घड़ियाल में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को बाल विकास विभाग की योजनाओं के साथ-साथ संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए आवश्यक सावधानियों और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया।

वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र सपलोडी में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान उपप्रधान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और उनसे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में बाल विकास परियोजना एकेश्वर में राष्ट्रीय 9वें पोषण माह के अंतर्गत पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं, एक धात्री महिला और चार किशोरियों को पोषण किट वितरित की गईं। इसके अलावा एक अतिकुपोषित बच्चे को भी पोषण किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी ने पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, सुपरवाइजर रक्षा जोशी ने बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और उनके माध्यम से लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें