नैनीताल: जिले में अब तक जांचे गए 127 सैंपल्स में से 18 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं, जिनका इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रश्मि पंत ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं और एहतियातन ऑक्सीजन बेड रिजर्व कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को 7 दिन से अधिक समय तक खांसी, जुकाम, बुखार या फ्लू के अन्य लक्षण रहें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच कराएं।









