दिल्ली महारैली में भुवनेश खर्कवाल ने उठाई लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की आवाज

 

 

दिल्ली की महारैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवनेश खर्कवाल ने बुलंद की लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की आवाज

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ महारैली में उमड़ा जनसैलाब, जनता के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

 

संवाददाता :- नितिन कुमार

 

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित महारैली में देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लोकतंत्र की रक्षा तथा जनता के अधिकारों के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवनेश खर्कवाल भी अपने साथियों के साथ महारैली में शामिल हुए और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

महारैली के दौरान सड़कों पर उमड़े जनसमूह और गूंजते नारों के बीच भुवनेश खर्कवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की आवाज को बुलंद करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और उसकी आवाज का सम्मान सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़ी हुई है। उत्तराखंड से लेकर देश के हर कोने तक जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना और उनकी आवाज बनना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भुवनेश खर्कवाल ने अपने साथियों के साथ महारैली में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

महारैली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश प्रमुखता से गूंजता रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आम जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

भुवनेश खर्कवाल का संदेश स्पष्ट रहा—हर मुद्दा महत्वपूर्ण है, हर आवाज महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की भागीदारी सबसे जरूरी है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें